शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी शेयर बाजार, डॉव जोंस 85 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल प्रौद्योगिकी, वित्तीय और ऊर्जा शेयरों में आयी मजबूती के सहारे अमेरिकी बाजार चढ़ा। तेल की कीमतों से ऊर्जा शेयरों पर सकारात्मक असर पड़ा। साथ ही वैश्विक साइबर हमले के बाद तकनीक की माँग में वृद्धि आयी है, जिससे एसऐंडपी 500 को लाभ मिल रहा है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 85.33 अंक (0.41%) की बढ़त के साथ 20,981.94 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 28.44 अंक (0.46%) की बढ़त दिखी और यह 6,149.67 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 11.42 अंक (0.48%) की मजबूती आयी और यह 2,402.32 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.07% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.85 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 16 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!