शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी सपाट, सेंसेक्स में हल्की मजबूती

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बेहद हल्की बढ़त के साथ शुरुआत हुई है।

मंगलवार को नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद होने के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली के कारण शुरू में गिरावट भी आयी है, मगर इसके बाद बाजार थोड़ा संभला है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 30,582.60 अंक की बंदी के मुकाबले आज 34 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 30,616.53 पर खुल कर शुरुआत में ही 30,519.14 तक फिसला। करीब 9.50 बजे सेंसेक्स 23.16 या 0.08% की हल्की बढ़त के साथ 30,605.76 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सपाट 9,511.40 पर है।
बाजार के छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी हल्की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.25% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.14% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.14% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 0.10% की बढ़त है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 4.49%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.41%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.26%, भारती एयरटेल में 1.16% और ल्युपिन में 1.01% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में आईटीसी में 1.25%, डॉ रेड्डीज में 1.12%, विप्रो में 0.52% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी 0.49% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 21 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 30 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 17 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!