शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रंप विवाद से तमाम एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को लेकर छिड़े ताजा राजनीतिक विवाद से न केवल बुधवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट आयी, बल्कि आज गुरुवार की सुबह तमाम एशियाई बाजार भी इसकी चपेट में आये हैं।

आज गुरुवार को सुबह के कारोबार में जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.4% और हांग कांग के हैंग-सेंग (Hang Seng) में 0.3% की कमजोरी है। वहीं चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट (Shanghai SSE Composite) 0.2% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.4% की गिरावट के साथ चल रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) दोनों में 0.5%  की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 18 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!