शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी 9,500 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिख रही है।

आज बाजार को जीएसटी दरों और एफएमसीजी शेयरों से सहारा मिल रहा है। सेंसेक्स गुरुवार के 30,434.79 के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 30,539.65 पर खुला है। वहीं निफ्टी 9,428.45 के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 9,504.25 पर खुला है। इसके बाद करीब 10 बजे सेंसेक्स 268.83 अंक या 0.88% की बढ़त के साथ 30,703.62 और निफ्टी 74.40 अंक या 0.79% की मजबूती के साथ 9,503.85 पर है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया भी 6 पैसे की बढ़त के साथ 64.78 रुपये पर खुला है।
इसके साथ ही छोटे-मँझोले शेयर सूचकांकों में भी हरे निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.84% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.17% की बढ़त चल रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.18% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.43% की बढ़त आयी है। इसके अलावा निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 34 शेयरों में मजबूती है, जबकि 17 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!