शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 122 अंक टूटा

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत से इसके दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 30,570.97 के बंद स्तर मुकाबले करीब पौने 10 बजे 122.70 अंक या 0.40% की कमजोरी के साथ 30,448.27 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 42.80 अंक या 0.45% गिर कर 9,395.45 पर चल रहा है। इस दौरान बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में इससे कहीं ज्यादा गिरावट आयी है। बीएसई मिडकैप में 2.51% और बीएसई स्मॉल कैप में 2.94% की कमजोरी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 2.69% और निफ्टी स्मॉल 100 3.69% नीचे हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से केवल 8 शेयर ही हरे निशान में हैं। इनमें मारुति 1.91%, विप्रो 1.08%, एचडीएफसी 0.78% और टीसीएस 0.71% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में गेल 5.48%, सन फार्मा 5.35%, अदाणी पोर्ट्स 2.53% सिप्ला 2.27% और एनटीपीसी 1.77% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 38 शेयरों में कमजोरी है, जबकि केवल 13 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 23 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!