शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान पर बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 43 अंक चढ़ा

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखी गयी।

दरअसल निवेशकों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बजट योजना अपने अनुकूल लग रही है। मंगलवार को घोषित किये गये आर्थिक आँकड़े कमजोर रहे, मगर ट्रम्प की पहली पूर्ण बजट योजना निवेशकों की उम्मीद के मुताबिक रही। इसके अलावा कल एसऐंडपी 500 लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 43.08 अंक (0.21%) की बढ़त के साथ 20,937.91 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 5.09 अंक (0.08%) की बढ़त दिखी और यह 6,138.71 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 4.4 अंक (0.18%) की मजबूती आयी और यह 2,398.42 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.66% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 51.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन 24 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!