शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से चढ़ा भारतीय बाजार, निफ्टी 9,400 के ऊपर खुला

बुधवार को एशियाई बाजारों में तेज शुरुआत और अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार भी बढ़त के साथ खुला है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 30,365.25 के बंद स्तर मुकाबले 30,446.77 पर खुला। करीब पौने 10 बजे यह 71.08 अंक या 0.23% की बढ़त के साथ 30,436.33 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,410.90 पर खुल कर 13.10 अंक या 0.14% की हल्की बढ़त के साथ 9,399.95 पर चल रहा है। इस दौरान बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में ज्यादा गिरावट नजर आ रही है। बीएसई मिडकैप में 0.52% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.25% की कमजोरी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.45% और निफ्टी स्मॉल 100 0.48% नीचे हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 15 शेयर लाल और इतने ही हरे निशान में हैं। इनमें टाटा मोटर्स 3.25%, अदाणी पोर्ट्स 1.29%, एचडीएफसी 1.20% और विप्रो 1.08% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स 1.04%, डॉ रेड्डीज 0.98%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.78% आईटीसी 0.67% और ओएनजीसीसी 0.66% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 29 शेयरों में कमजोरी है, जबकि 22 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 24 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!