शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार हुआ मजबूत, डॉव जोंस 74 अंक ऊपर

बुधवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त आयी, जिससे एसऐंडपी नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा।

कल फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत भी दिये गये, जबकि दूसरी ओर डॉलर में गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा ओपेक की बैठक में तेल उत्पादन में कटौती पर चर्चा की खबर से कच्चे चेल की कीमतों में बी गिरावट दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 74.51 अंक (0.36%) की बढ़त के साथ 21,012.42 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 24.31 अंक (0.40%) की बढ़त दिखी और यह 6,163.02 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 5.97 अंक (0.25%) की मजबूती आयी और यह 2,404.39 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.21% की हल्की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 51.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार के साथ ही कल यूरोपीय बाजार के प्रमुख सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन 25 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!