शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिडकैप शेयरों में तेजी से चढ़ा भारतीय बाजार, निफ्टी 9,400 के ऊपर

गुरुवार को मिडकैप शेयरों में बढ़त के साथ शुरुआत हुई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी भी हरे निशान पर खुले।

साथ ही एशियाई और अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों से भी भारतीय शेयर बाजार को सहारा मिला, मगर फार्मा शेयरों में आज भी कमजोरी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 30,301.64 के बंद स्तर मुकाबले 30,374.81 पर खुला। करीब पौने 10 बजे यह 146.70 अंक या 0.48% की बढ़त के साथ 30,448.34 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,384.05 पर खुल कर 48.45 अंक या 0.52% की बढ़त के साथ 9,409.00 पर चल रहा है। इस दौरान बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी हरियाली नजर आ रही है। बीएसई मिडकैप में 0.47% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.62% की मजबूती है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.43% और निफ्टी स्मॉल 100 1.01% ऊपर हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 19 शेयर हरे और 11 लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से गेल 1.88%, टीसीएस 1.57%, आईटीसी 1.37% और लार्सन ऐंड टुब्रो 1.13% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में ल्युपिन 5.70%, सन फार्मा 1.54%, पावर ग्रिड 1.45%, अदाणी पोर्ट्स 1.15% और डॉ रेड्डीज 1.06% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 31 शेयरों में बढ़त है, जबकि 19 शेयर लाल निशान पर हैं और एक शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 25 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!