शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्साहित खुदरा परिणामों से चढ़ा अमेरिकी बाजार, नैस्डैक 6,200 के पार

बेस्ट बाय और अन्य खुदरा विक्रेताओं की मजबूत वित्तीय रिपोर्ट के बाद उपभोक्ता डिस्क्रेश्नरी सेक्टर में मजबूती आयी, जिससे अमेरिकी बाजार भी ऊपर चढ़ा।

डिस्क्रेश्नरी सेक्टर में 1.2% और एसऐंडपी के रीटेल इंडेक्स में 1.9% की तेजी दर्ज की गयी, जो 7 नवंबर के बाद से एक दिन में इसका सबसे बेहतर प्रदर्शन है। इसके अलावा कल कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद एसऐंडपी और नैस्डैक नये रिकर्ड स्तरों पर पहुँचे।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 70.53 अंक (0.34%) की बढ़त के साथ 21,082.95 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 42.34 अंक (0.69%) की बढ़त दिखी और यह 6,205.26 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 10.68 अंक (0.44%) की मजबूती आयी और यह 2,415.07 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 5.03% की भारी गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.90 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार के प्रमुख सूचकांकों में भी मिले-जुले निशान देखे गये। (शेयर मंथन 26 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!