शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक 6,200 के ऊपर बरकरार

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।

कल एसऐंडपी और नैस्डैक मामूली बढ़त के साथ लगातार सातवें कारोबारी सत्र में हरे निशान पर बंद हुए। वहीं होम डिपो में गिरावट के कारण डॉव जोंस लाल निशान पर रहा। कल समाप्त हुए में अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में 1% से अधिक की बढ़त आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 2.67 अंक की मामूली गिरावट के साथ 21,080.28 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 4.93 अंक (0.08%) की हल्की बढ़त दिखी और यह 6,210.19 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी सपाट हरे निशान पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.81% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार के प्रमुख सूचकांकों में भी मिले-जुले निशान देखे गये। (शेयर मंथन 27 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!