शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर आर्थिक आँकड़ों से चढ़ा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 135 अंक उछला

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में उछाल आयी, जिससे इसके तीनों प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

कल नये आर्थिक आँकड़ों की घोषणा की गयी, जिससे अर्थव्यवस्था की गति बेहतर होने के संकेत मिले। एडीपी निजी क्षेत्र की रोजगार रिपोर्ट में बताया गया कि मई के दौरान अमेरिका में 2,53,000 नयी नौकरियाँ तैयार हुईं, जबकि अर्थशास्त्रियों ने महज 1,85,000 नौकरियों का अनुमान लगाया था।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 135.53 अंक (0.65%) की बढ़त के साथ 21,144.18 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 48.31 अंक (0.78%) की बढ़त दिखी और यह 6,246.83 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 18.26 अंक (0.76%) की मजबूती आयी और यह 2,430.06 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.08% की मामूली बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार के प्रमुख सूचकांक भी हरे निशान में रहे। (शेयर मंथन 02 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!