शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट, डॉव जोंस 47 अंक फिसला

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ।

इस सप्ताह के अंत में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ हो सकती हैं, जिनसे पहले कल बाजार गिर गया। खबरों के अनुसार पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन के रूस के साथ संबंधों की ब्यूरो द्वारा जाँच में बाधा डालने पर अधिक बात करेंगे। हालाँकि जानकारों का कहना है कि इन घटनाओं का बाजार पर क्या असर पड़ेगा यह कहना मुश्किल है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 47.81 अंक (0.23%) की गिरावट के साथ 21,136.23 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20.62 अंक या 0.33% की कमजोरी के साथ 6,275.06 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 6.77 अंक (0.28%) की मामूली गिरावट आयी और यह 2,429.33 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.64% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.19 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 07 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!