शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 31,103.49 के बंद स्तर मुकाबले 31,135.14 पर खुला। करीब पौने 10 बजे यह 39.54 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 31,143.03 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,621.55 पर खुल कर 2.20 अंक या 0.02% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 9,604.70 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में लाल निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.24% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.08% की गिरावट है। साथ ही निफ्टी मिड 100 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 0.14% नीचे हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 10 शेयर हरे और 20 शेयर लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.96%, पावर ग्रिड 1.19%, डॉ रेड्डीज 1.08% और हीरो मोटोकॉर्प 1.00% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में विप्रो 1.12%, एशियन पेंट्स 1.05%, सिप्ला 0.86% और टाटा स्टील 0.82% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 15 शेयरों में बढ़त है, जबकि 36 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 14 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!