शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला भारतीय बाजार

अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला है।

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि का असर अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर साफ दिखा, मगर भारतीय बाजार पर इसका असर नहीं दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 31,155.91 के बंद स्तर मुकाबले 31,222.89 पर खुला। करीब 10 बजे यह 19.91 अंक या 0.06% की बढ़त के साथ 31,175.82 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,617.90 पर खुल कर 8.10 अंक या 0.06% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 9,610.05 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में हरे निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.16% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.49% की बढ़त है। साथ ही निफ्टी मिड 100 0.39% और निफ्टी स्मॉल 100 0.36% ऊपर हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 18 शेयर हरे और 12 शेयर लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से एनटीपीसी 1.28%, भारती एयरटेल 1.12%, डॉ रेड्डीज 1.08% और सन फार्मा 0.97% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में गेल 1.80%, कोल इंडिया 1.09%, एशियन पेंट्स 0.91% और टीसीएस 0.90% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 21 शेयरों में बढ़त है, जबकि 30 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 15 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!