शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 24 अंक हुआ मजबूत

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

कल समाप्त हुए में एसऐंडपी 500 में 0.1% और डॉव जोंस में 0.5% की मजबूती आयी, जबकि नैस्डेक तकनीकी शेयरों में लगातार गिरावट के कारण 0.9% टूटा। 2017 में अब तक इन तीनों में क्रमश: 8.7%, 8.2% और 14.3% की वृद्धि हुई है। इसके अलावा कल जापानी येन डॉलर की तुलना में ऊपर चढ़ा।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 24.38 अंक (0.11%) की बढ़त के साथ 21,384.28 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 13.74 अंक या 0.22% की कमजोरी के साथ 6,151.76 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट हरे निशान में 2,433.15 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.63% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.74 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 17 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!