शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतिम दिन अमेरिकी बाजार में आयी हल्की बढ़त

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गयी।

कल तकनीकी शेयरों के अलावा तेल कीमतों में वृद्धि के कारण ऊर्जा शेयर बी चढ़े, जिसका सकारात्मक असर बाजार पर पड़ा। समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में डॉव जोंस लगभग सपाट, एसऐंडपी 0.2% और नैस्डैक 1.8% मजबूत हुआ। इसके अलावा गुरुवार को तेजी के बाद कल हेल्थकेयर शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 2.53 अंक (0.01%) की बेहद मामूली सी गिरावट के साथ 21,394.76 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 28.56 अंक या 0.46% की मजबूती के साथ 6,265.25 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 3.8 अंक (0.05%) की मामूली बढ़त हुई और यह 2,438.30 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.63% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.01 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!