शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएसयू बैंक और हेल्थकेयर शेयरों के कारण बाजार में गिरावट

बुधवार को बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

आज बाजार में हेल्थकेयर, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट के कारण दबाव दिख रहा है। इससे पहले अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ और आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ ही शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 30,958.25 के बंद स्तर मुकाबले 30,988.87 पर खुलने के बाद करीब 10 बजे 57.48 अंक या 0.19% की कमजोरी के साथ 30,900.77 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,520.20 पर खुल कर 14.85 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 9,496.55 पर चल रहा है। इस दौरान बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में अधिक बदलाव नहीं दिख रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.07% की मामूली बढ़त है, जबकि बीएसई स्मॉल कैप सपाट है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.08% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 सपाट है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 18 शेयर हरे और 13 लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से मारुति 0.90%, पावर ग्रिड 0.78%, बजाज ऑटो 0.76% और टाटा स्टील 0.73% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स 2.67%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.63%, भारती एयरटेल 1.02%, लार्सन ऐंड टुब्रो 0.85% और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.85% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 31 शेयरों में बढ़त है, जबकि 20 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 28 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!