शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका बाजार में जोरदार गिरावट, डॉव जोंस 167 अंक टूटा

गुरुवार को कमजोर श्रम बाजार आँकड़ों की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

साथ ही फेडरल रिजर्व के संभावित सख्त रुख और कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव का अतिरिक्त दबाव बाजार पर दिख रहा है। इस दौरान कल अमेरिकी बाजार में 666 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जो कि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन हुए 718 करोड़ शेयरों के मुकाबले कम है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 158.13 अंक (0.74%) की गिरावट के साथ 21,320.04 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 61.04 अंक या 1.00% की कमजोरी के साथ 6,089.46 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 22.79 अंक (0.94%) की गिरावट आयी और यह 2,409.75 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.86% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.52 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!