शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ बाजार, निफ्टी 9,650 के ऊपर बरकरार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट बंद हुए।

आज कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स करीब 1.30 बजे ऊपर चढ़ना शुरू हुआ। हरे निशान में आने के बाद अंतिम आधे घंटे में इसमें फिर से गिरावट आयी। सेंसेक्स ने गुरुवार के 31,369.34 के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 31,325.07 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 8.71 अंक या 0.03% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 31,360.63 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 31,426.29 और निचला स्तर 31,286.62 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 8.75 अंक या 0.09% की मामूली कमजोरी के साथ 9,665.80 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 9,684.25 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि यह नीचे की ओर 9,642.65 तक फिसला। आज बाजार में ब्रेड्थ सकारात्मक रहने के कारण इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 1.04% की कमजोरी के साथ 10.8675 पर बंद हुआ। बीएसई में 1,395 शेयर मजबूती और 1,282 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 137 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.04% की गिरावट और बीएसई स्मॉल कैप में 0.26% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.13% और निफ्टी स्मॉल 100 0.52% की मजबूती के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.43%, ल्युपिन में 3.28%, डॉ रेड्डीज में 1.39%, भारती एयरटेल में 1.07%, सन फार्मा में 0.88% और एनटीपीसी में 0.73% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक में 1.28%, ऐक्सिस बैंक में 1.25%, इन्फोसिस में 1.21%, एशियन पेंट्स में 1.20%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.11% और एचडीएफसी में 1.10% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 19 शेयर तेजी और 31 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि इसमें एक शेयर सपाट बंद हुआ। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 11 शेयर हरे और 20 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!