शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाटा इंडिया (Bata India) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने बाटा इंडिया (Bata India) के लिए 565-570 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 620-640 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 540 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 07 जुलाई को बाटा इंडिया का शेयर 573.65 रुपये पर बंद हुआ। 25 नवंबर 2016 को यह शेयर 399.20 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 01 अगस्त 2016 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 613.65 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 525.30 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि इस शेयर के लिए छोटी, मध्य और लंबी अवधि अनुमान सकारात्मक हैं। 400 से 590 के स्तर तक तेजी से चढ़ने के बाद इसमें ठहराव (कंसोलिडेशन) रहा। इसके बाद बाटा इंडिया ने साप्ताहिक चार्ट पर "बुल फ्लैग" पैटर्न, जो स्वभाव में तेज है। पिछले सप्ताह, भारी मात्रा के साथ इस शेयर में 6.5% मजबूती दर्ज की गयी और इस पैटर्न को तोड़ दिया, इसलिए आने वाले सप्ताह में इस शेयर में खरीदारी जारी रह सकती है। इसके अलावा यह उल्टे "सिर और कंधे" का पैटर्न बना रहा है, जो मौजूदा स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह का संकेत है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!