शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेजी के साथ खुला बाजार, निफ्टी 9,800 के ऊपर

मंगलवार को बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी के बीच निफ्टी 9,800 के स्तर को पार कर गया है।

कारोबार के आधे घंटे में ही सेंसेक्स और निफ्टी अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुँच गये। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 31,715.64 के बंद स्तर मुकाबले 31,789.50 पर खुला है। करीब 9.50 बजे यह 83.05 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 31,798.69 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में 9,797.45 पर खुल कर 34.80 अंक या 0.36% की बढ़त के साथ 9,805.85 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.11% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.44% की तेजी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 0.28% और निफ्टी स्मॉल 100 0.48% ऊपर हैं।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 17 शेयर हरे और 14 शेयर लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से इन्फोसिस 2.24%, टाटा मोटर्स 2.17%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.41% और टीसीएस 1.12% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 1.39%, सिप्ला 0.99%, ओएनजीसी 0.95% और डॉ रेड्डीज 0.91% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 33 शेयरों में बढ़त है, जबकि 18 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!