शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजनैतिक उथल-पुथल के कारण सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कोई खास बदलाव नहीं आया।

राषट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सबसे बड़े बेटे के कुछ ई-मेल सामने आये, जिनमें उनके पिता के 2016 के चुनाव अभियान के लिए रूसी सहायता का हवाला है। इस खबर से बाजार में सुबह भारी गिरावट आयी, मगर फिर ट्रम्प प्रशासन के आर्थिक एजेंडे से जुड़ी संभावनाओं को लेकर निवशकों में आशा जगी और बाजार ने थोड़ी बढ़त दोबारा हासिल की।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सपाट 21,409.07 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 16.92 अंक या 0.27% की मजबूती के साथ 6,193.31 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 1.9 अंक (0.08%) की मामूली गिरावट आयी और यह 2,425.53 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.42% की तेजी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख