शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लौटी चमक, निफ्टी 9,900 के करीब हुआ बंद

मंगलवार को भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापस हरियाली लौट आयी।

सेंसेक्स ने मंगलवार के 31,710.99 के बंद स्तर की तुलना में 31,882.80 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 244.36 अंक या 0.77% की मजबूती के साथ 31,955.35 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 31,978.89 और निचला स्तर 31,793.72 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 72.45 अंक या 0.74% की मजबूती के साथ 9,899.60 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 9,905.05 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि यह नीचे की ओर 9,885.65 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 2.04% की मजबूती के साथ 11.2550 पर बंद हुआ। बीएसई में 1,714 शेयर मजबूती और 971 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। निफ्टी में 1,114 शेयर हरे और 516 शेयर लाल निशान में रहे तथा 330 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.85% की बढ़त दर्ज की गयी, जबकि बीएसई स्मॉल 1.01% ऊपर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.70% और निफ्टी स्मॉल 100 1.45% की मजबूती के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल में 3.21%, कोल इंडिया में 2.66%, आईटीसी में 2.42%, डॉ रेड्डीज में 2.01%, टीसीएस में 1.88% और सन फार्मा में 1.76% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो इन्फोसिस में 0.56%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.49%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.46%, अदाणी पोर्ट्स में 0.26% और एचडीएफसी में 0.19% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 41 शेयर तेजी और 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 25 शेयर हरे और 6 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!