शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों के सहारे रिकॉर्ड स्तर बंद हुआ अमेरिकी बाजार

बुधवार को तकनीकी शेयरों में जोरदार बढ़त के साथ ही अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

तकनीकी शेयरों ने लंबे समय से बने हुए उच्च स्तर को पार कर लिया। अमेरिका बाजार में इस साल तकनीकी सेक्टर ने 22.8% की मजबूती के साथ अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 66.02 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 21,640.75 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 40.73 अंक या 0.64% की मजबूती के साथ 6,385.04 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.22 अंक या 0.54% की बढ़त के साथ 2,473.83 पर बंद हुआ। इसके अलावा बुधवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.53% की तेजी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!