शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस और विप्रो से मिला बाजार को सहारा, सेंसेक्स 32,000 के ऊपर खुला

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है।

विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बेहतर तिमाही नतीजों से दोनों कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्तों के शिखर पर पहुँच गये, जिसका सकारात्मक असर बाजार पर भी पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 31,904.40 के बंद स्तर के मुकाबले 32,035.88 पर खुला है। करीब 10.10 बजे यह 142.34 अंक या 0.45% की बढ़त के साथ 32,046.74 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में 9,899.60 पर खुल कर 40.05 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 9,913.35 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉल कैप दोनों में 0.32% की तेजी दिखा रहे हैं। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 0.19% और निफ्टी स्मॉल 100 0.68% ऊपर हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 15 शेयर हरे और 16 शेयर लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से विप्रो 7.23%, रिलायंस 3.26%, कोल इंडिया 1.96% और इन्फोसिस 1.00% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में ल्युपिन 2.05%, भारती एयरटेल में 1.56%, सिप्ला में 0.93% और पावर ग्रिड 0.75% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 28 शेयरों में बढ़त है, जबकि 21 शेयर लाल निशान पर हैं। निफ्टी के 2 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!