शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, डॉव जोंस 31 अंक गिरा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार में तेल की कीमतों और तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण कमजोरी आयी। कल समाप्त हुए में एसऐंडपी आधा फीसद और नैस्डैक 1.2% मजबूत हुआ, जबकि डॉव जोंस में 0.3% कमजोर हुआ।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 31.71 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 21,580.07 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2.25 अंक या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 6,387.75 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) लाल निशान में सपाट 2,472.54 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.51% की गिरावट दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!