शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के लिए 400-405 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 450-460 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 375 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 21 जुलाई को भारती इन्फ्राटेल का शेयर 410.30 रुपये पर बंद हुआ। 28 फरवरी 2017 को यह शेयर 281.75 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 18 जुलाई 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 424.75 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 363.59 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि इस शेयर के लिए छोटी, मध्य और लंबी अवधि अनुमान सकारात्मक हैं। यह शेयर साप्ताहिक चार्ट पर "उल्टा सिर और कंधे" का पैटर्न बना रहा है, जो तेजी आने का संकेत है। भारती इन्फ्राटेल नेकलाइन ब्रेकआउट और अधिक ट्रेडिंग दे चुका है। इसके अलावा, यह लगातार 200 डब्ल्यूईएमए से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो आने वाले दिनों के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!