शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 66 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख रहा।

कल प्रमुख हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन ऐंड जॉनसन में कमजोरी से डॉव जोंस और एसऐंडपी में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि तकनीकी कंपनियों की आर्थिक रिपोर्टों पहले नैस्डैक ने रिकॉर्ड उच्च प्रदर्शन किया। एसऐंडपी 500 में इस साल में 10.4% की बढ़त हुई है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 66.9 अंक या 0.31% की गिरावट के साथ 21,513.17 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 23.06 अंक या 0.04% की मजबूती के साथ 6,410.81 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) लाल निशान में 2.63 अंक की कमजोरी के साथ 2,469.91 पर बंद हुआ। इसके अलावा सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.23% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख