शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक शेयरों में तेजी से रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा एसऐंडपी

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त आयी जिसमें बैंक शेयरों में तेजी से एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

कल एसऐंडपी को मैकडॉनल्ड्स और कैटरपिलर जैसी दिग्गज कंपनियों की बेहतर आर्थिक रिपोर्ट से भी सहारा मिला। वहीं तेल की कीमतों में हुई बढ़त से ऊर्जा शेयरों को भी सहारा मिला।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 100.26 अंक या 0.47% की बढ़त के साथ 21,613.43 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1.36 अंक या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 6,412.17 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.22 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 2,477.13 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.24% की तेजी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.89 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!