शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये शिखर पर पहुँचा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 97 अंक चढ़ा

फेडरल रिजर्व द्वारा अपनी बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिसके बाद अमेरिकी बाजार में तेजी आयी।

साथ ही बोइंग और एटीऐंडटी के बेहतर वित्तीय नतीजों का भी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। हालाँकि वित्तीय शेयरों में गिरावट के कारण कल एसऐंडपी ने अपनी बढ़त खो दी। अमेरिकी बाजार में 660 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में यह आँकड़ा औसतन 610 करोड़ शेयरों का रहा है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 97.58 अंक या 0.45% की बढ़त के साथ 21,711.45 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10.58 अंक या 0.16% की मामूली बढ़त के साथ 6,422.75 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट हरे निशान में 2,477.83 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.76% की तेजी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!