शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 85 अंक चढ़ा

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख रहा, जिसमें नैस्डैक और एसऐंडपी लाल निशान में बंद हुए।

कल तकनीकी और ट्रांसपोर्ट शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि बहुराष्ट्रीय दूरसंचार कंपनी वेरिजॉन में तेजी का सकारात्मक असर डॉव जोंस पर पड़ा। कल अमेरिकी बाजार में 770 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 काोरबारी दिनों में औसतन 610 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 85.54 अंक या 0.39% की मजबूती के साथ 21,796.55 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 40.56 अंक या 0.63% की गिरावट के साथ 6,382.19 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) लाल निशान में 2.41 अंक की कमजोरी के साथ 2,475.42 पर बंद हुआ। इसके अलावा गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.59% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!