शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निचले स्तरों से संभला बाजार, निफ्टी 10,000 के ऊपर हुआ बंद

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।

आज सुबह से ही बाजार में जोरदार गिरावट रही, मगर करीब डेढ़े बजे के बाद बाजार ने वापसी की, जिससे निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 10,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आज सेंसेक्स ने गुरुवार के 32,383.30 के बंद स्तर की तुलना में 32,381.36 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 73.42 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 32,309.88 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 32,381.36 ही रहा और निचला स्तर 32,104.66 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 6.05 अंक या 0.06% की कमजोरी के बाद 10,014.50 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 10,026.05 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि यह नीचे की ओर 9,944.50 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.71% की कमजोरी के साथ 11.1375 पर बंद हुआ। बीएसई में 1,255 शेयर मजबूती और 1,388 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 168 शेयर सपाट बंद हुए। वहीं निफ्टी में 646 शेयर हरे और 743 शेयर लाल निशान में रहे तथा 53 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.48% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.35% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.50% और निफ्टी स्मॉल 100 0.64% तेजी के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एचडीएफसी में 3.20%, इन्फोसिस में 2.63%, आईटीसी में 0.90%, अदाणी पोर्ट्स में 0.90%, ओएनजीसी में 0.76% और एशियन पेंट्स में 0.57% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो डॉ रेड्डीज में 6.08%, ल्युपिन में 4.34%, सन फार्मा में 3.89%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.60% और हीरो मोटोकॉर्प में 2.04% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 22 शेयर तेजी और 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 10 शेयर हरे और 21 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!