शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के लिए 535-540 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 590-600 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 510 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 28 जुलाई को कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 545.85 रुपये पर बंद हुआ। 23 दिसंबर 2016 को यह शेयर 328.80 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 10 जुलाई 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 560 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 448.73 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि चार्ट पर देखा जा सकता है कि यह छोटी सी अवधि में 350 रुपये से 550 के स्तर तक पहुँचा। साप्ताहिक चार्ट पर यह 1,140-1,200 के दायरे में ठहरा (कंसोलिडेशन) हुआ है और साप्ताहिक चार्ट पर "बुल फ्लैग" पैटर्न बना रहा है। शुक्रवार को यह इस पैटर्न को तोड़ने के कगार पर बंद हुआ। इसके अलावा, आरएसआई और एमएसीडी जैसे तकनीकी संकेतक भी मौजूदा स्तरों पर खरीदने का सुझाव दे रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!