शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बढ़त, डॉव जोंस पहुँचा 22,000 के करीब

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी, जिसमें डॉव जोंस लगातार पाँचवें कारोबारी सत्र में ऊपर चढ़ा और एक नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

डॉव जोंस को वित्तीय कंपनियों गोल्डमैन सैक्स तथा जेपी मॉर्गन चेस के अलावा दूसरे बैंकों में तेजी से सहारा मिला। अमेरिकी बाजार में 620 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में यह आँकड़ा औसतन 610 करोड़ शेयरों का रहा है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 72.8 अंक या 0.33% की बढ़त के साथ 21,963.92 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14.82 अंक या 0.23% की बढ़त के साथ 6,422.75 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.05 अंक या 0.24% की मजबूती के साथ 2,476.35 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.05% की गिरावट दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख