शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में खुलने के बाद फिसला निफ्टी

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

हालाँकि शरू में ही निफ्टी लाल निशान में पहुँच गया है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 32,575.17 के बंद स्तर के मुकाबले 32,6441.58 पर खुला है। करीब 10 बजे यह 20.37 अंक या 0.06% की बढ़त के साथ 32,595.54 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में 10,136.30 पर खुल कर 6.15 अंक या 0.06% की गिरावट के साथ 10,108.50 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में मिला-जुला कारोबार है। बीएसई मिडकैप में 0.27% की गिरावट और बीएसई स्मॉल कैप में 0.25% की बढ़त है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल 100 31% ऊपर है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 14 शेयर हरे और 16 शेयर लाल निशान में हैं, जबकि एक शेयर सपाट स्थिति में है। मजबूत शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प 2.69%, एनटीपीसी 2.30%, ल्युपिन 1.58% और भारती एयरटेल 0.71% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में लार्सन ऐंड टुब्रो 1.05%, डॉ रेड्डीज में 0.85%, ओएनजीसी में 0.75% और बजाज ऑटो 0.71% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 25 शेयरों में बढ़त है, जबकि 26 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!