शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 130 अंक टूटा

बुधवार को आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाये जाने से आज बैंक शेयरों में गिरावट आयी, जिसका पूरे बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 32,476.74 के बंद स्तर के मुकाबले 32,502.55 पर खुला है। करीब 12.35 बजे यह 130.60 अंक या 0.40% की कमजोरी के साथ 32,346.14 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सपाट खुलने के बाद 36.85 अंक या 0.37% की गिरावट के साथ 10,044.65 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में मिला-जुला कारोबार है। बीएसई मिडकैप में 0.29% की बढ़त और बीएसई स्मॉल कैप में 0.22% की कमजोरी है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल 100 क्रमश: 0.19% और 0.06% नीचे हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 13 शेयर हरे और 18 शेयर लाल निशान में हैं। इसके मजबूत शेयरों में से ल्युपिन 1.11%, रिलायंस 1.10%, एनटीपीसी 1.05% और बजाज ऑटो 1.00% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया 2.10%, ऐक्सिस बैंक में 1.65%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.61% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.51% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 24 शेयरों में बढ़त है, जबकि 27 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!