शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन फिसला बाजार, सेंसेक्स 238 अंक लुढ़का

गुरुवार को मुनाफावसूली के कारण बिकवाली से बैंकिंग और वित्तीय शेयरों पर दबाव पड़ा, जिससे बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी।

इसके अलावा आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती किये जाने का आज भी पर बाजार पर नकारात्मक असर दिखा। बुधवार को आरबीआई ने रेपो रेट 6.25% से घटा कर 6% कर दी थी। सेंसेक्स ने बुधवार के 32,476.74 के बंद स्तर की तुलना में 32,502.55 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 238.86 अंक या 0.74% की गिरावट के साथ 32,237.88 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 32,502.55 और निचला स्तर 32,194.58 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 67.85 अंक या 0.67% की गिरावट के साथ 10,013.65 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी का उच्च स्तर 10,081.15 रहा, जबकि यह नीचे की ओर 9,998.25 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 1.69% की कमजोरी के साथ 11.7400 पर बंद हुआ। आज बीएसई में 814 शेयर मजबूती और 1,805 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 154 शेयर सपाट बंद हुए। वहीं निफ्टी में 455 शेयर हरे और 1,202 शेयर लाल निशान में रहे तथा 310 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.50% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.95% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 1.08% और निफ्टी स्मॉल 100 1.04% गिरावट के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल में 2.01%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.38%, बजाज ऑटो में 1.14%, टीसीएस में 0.90%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.73% और एशियन पेंट्स में 0.37% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ल्युपिन में 3.80%, कोल इंडिया में 3.36%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.24%, सिप्ला में 2.04% और डॉ रेड्डीज में 2.02% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 20 शेयर तेजी और 31 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 08 शेयर हरे और 22 शेयर लाल निशान में रहे और एक शेयर सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"