शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव, अमेजन और ऐप्पल से गिरा एसऐंडपी

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव आया, जिसमें अमेजन और ऐप्पल में गिरावट के कारण एसऐंडपी कमजोर हुआ।

वहीं तकनीकी शेयरों ने नैस्डैक को नीचे खींचा, जबकि डॉव जोंस लगातार सातवें कारोबारी सत्र में नये उच्च शिखर स्तर पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी दिनों में हुए औसतन 660 करोड़ शेयरों के मुकाबले 610 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 9.86 अंक या 0.04% की हल्की बढ़त के साथ 22,026.10 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 22.31 अंक या 0.35% की गिरावट के साथ 6,340.34 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) लाल निशान में 5.41 अंक की कमजोरी के साथ 2,472.16 पर बंद हुआ। इसके अलावा गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.14% की गिरावट दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.03 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!