शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 51 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

हालाँकि सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शुरुआत में बाजार हरे निशान में खुला था। सेंसेक्स ने शुक्रवार के 32,325.41 के बंद स्तर की तुलना में 32,377.80 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 51.74 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 32,273.67 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 32,396.14 और निचला स्तर 32,235.82 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 9.00 अंक या 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 10,057.40 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी का उच्च स्तर 10,088.10 रहा, जबकि यह नीचे की ओर 10,046.35 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 3.86% की मजबूती के साथ 11.8300 पर बंद हुआ। आज बीएसई में 1,561 शेयर मजबूती और 1,036 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 203 शेयर सपाट बंद हुए। वहीं निफ्टी में 1,002 शेयर हरे और 665 शेयर लाल निशान में रहे तथा 320 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में शानदार बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 1.06% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.15% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 1.12% और निफ्टी स्मॉल 100 1.52% मजबूती के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 4.26%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.85%, अदाणी पोर्ट्स में 1.59%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.28%, कोल इंडिया में 0.84% और मारुति सुजुकी में 0.78% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो इन्फोसिस में 1.75%, एनटीपीसी में 1.64%, डॉ रेड्डीज में 1.51%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.34% और टाटा मोटर्स में 1.07% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 19 शेयर तेजी और 32 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 09 शेयर हरे और 22 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"