शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार में हुई बढ़त

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

सोमवार को डॉव जोंस लगातार 9वें सत्र में बढ़त के साथ एक और नये रिकॉर्ड पर पहुँचा, जबकि कंज्यूमर और तकनीकी शेयरों में बढ़त से एसऐंडपी में मजबूती आयी। कल अमेरिकी बाजार में 513 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कोराबारी सत्र में यह आँकड़ा 613 करोड़ शेयरों का रहा है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 25.61 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 22,118.42 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 32.21 अंक या 0.51% की बढ़त के साथ 6,383.77 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.08 अंक या 0.16% की मजबूती के साथ 2,480.91 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.38% की गिरावट दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख