शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्तर कोरिया को अमेरिकी चेतावनी का असर बरकरार, बाजार में गिरावट

बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा उत्तर कोरिया को आक्रामक रूप से प्रतिक्रिया देने वाले बयान का असर जारी रहा।

कल भी अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। हाल के कुछ महीनों में उत्तर कोरिया द्वारा लगातार परमाणु परीक्षण किये जाने से संयुक्त राष्ट्र ने इस पर कई प्रतिबंध लगाये हैं, जिससे कोरियाई क्षेत्र में अस्थिरता काफी बढ़ गयी है। उत्तर कोरिया के इकलौते मित्र राष्ट्र चीन ने भी इस मामले में उसका साथ छोड़ दिया है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 36.64 अंक या 0.17% की कमजोरी के साथ 22,048.70 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 18.13 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 6,352.33 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) लाल निशान में 2,474.02 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.79% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.56 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भारी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!