शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट जारी, निफ्टी 9,850 के नीचे हुआ बंद

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गयी।

कोरियाई क्षेत्र में बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उत्तर कोरिया को दी गयी चेतावनी के बाद से अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी गिरावट जारी है। वहीं यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ खुले हैं। आज सेंसेक्स ने बुधवार के 31,797.84 के बंद स्तर के मुकाबले 31,750.73 पर शुरुआत की और कारोबार के अंत में 266.51 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 31,531.33 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 31,756.27 और निचला स्तर 31,422.80 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 87.80 अंक या 0.89% की गिरावट के साथ 9,820.25 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी का उच्च स्तर 9,892.65 रहा, जबकि यह नीचे की ओर 9,776.20 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 2.60% की मजबूती के साथ 13.8025 पर बंद हुआ। बीएसई में केवल 360 शेयर मजबूती और 2,214 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 109 शेयर सपाट बंद हुए। वहीं निफ्टी में 108 शेयर हरे और 1,331 शेयर लाल निशान में रहे तथा 15 शेयर सपाट बंद हुए। साथ ही बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में और तीखी कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 2.64% और बीएसई स्मॉल कैप में 2.90% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 3.20% और निफ्टी स्मॉल 100 4.62% कमजोरी के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में इन्फोसिस में 1.35%, विप्रो में 0.44%, टीसीएस में 0.37%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.30%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.26% और आईटीसी में 0.15% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स में 8.60%, डॉ रेड्डीज में 4.77%, सन फार्मा में 3.08%, अदाणी पोर्ट्स में 2.66% और सिप्ला में 2.47% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 19 शेयर तेजी और 32 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 08 शेयर हरे और 23 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!