शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, डॉव जोंस 22,000 के ऊपर

बुधवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त दर्ज की गयी।

हालाँकि दो और सीईओ के विनिर्माण परिषद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दो उच्च प्रोफाइल व्यापार सलाहकारों को बर्खास्त कर दिया, जिससे बाजार अपने उच्च स्तरों से नीचे बंद हुआ। दूसरे फेडरल रिजर्व की बैठक में कमजोर मुद्रास्फीति के बारे में चिंता जतायी गयी है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 25.88 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 22,024.87 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12.1 अंक या 0.19% की बढ़त के साथ 6,345.11 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.5 अंक या 0.14% की मजबूती के साथ 2,468.11 पर बंद हुआ। इसके अलावा बुधवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.65% की गिरावट दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.78 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!