शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मजबूत शुरुआत, निफ्टी खुला 9,900 के ऊपर

गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बाजार में मजूबत शुरुआत हुई है।

बाजार के प्रमुख सूचकांक पिछले सप्ताह की भारी गिरावट से उभरने की प्रक्रिया में दिख रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 31,770.89 के बंद स्तर के मुकाबले 31,919.17 पर खुला है। करीब 10.10 बजे यह 64.76 अंक या 0.20% की बढ़त के साथ 31,859.07 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में 9,945.55 पर खुल कर 25.05 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 9,922.35 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.55% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.94% की बढ़त है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 0.72% और निफ्टी स्मॉल 100 1.30% ऊपर हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 17 शेयर हरे और 14 शेयर लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से इन्फोसिस 3.65%, कोल इंडिया 2.44%, भारती एयरटेल 1.62% और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.31% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.09%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.87%, सिप्ला में 0.76% और एशियन पेंट्स 0.74% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 30 शेयरों में बढ़त है, जबकि 21 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!