शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत, हैंग-सेंग 272 अंक लुढ़का

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी शुरुआती कारोबार के दौरान भारी गिरावट है।

एशियाई बाजारों पर स्पेन में आतंकी हमले का नकारात्मक असर पड़ा है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गयी है। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.50 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 201.10 अंक या 1.02% की गिरावट के साथ 19,501.53 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 272.68 अंक या 1.00% की कमजोरी के साथ 27,071.54 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) लाल निशान में सपाट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.29% की कमजोरी दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.34% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.61% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!