शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज, डॉव जोंस 76 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी।

राष्ट्रपति के विवादास्पद सलाहकार स्टीव बैनन की अपने पद से इस्तीफे की खबर का नकारात्मक असर बाजार पर पड़ा। कल समाप्त हुए सप्ताह में एसऐंडपी 0.6%, डॉव जोंस 0.8% और नैस्डैक में 0.6% की गिरावट आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 76.22 अंक या 0.35% की कमजोरी के साथ 21,674.51 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.38 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 6,216.53 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.46 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 2,425.55 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.93% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। साथ ही कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!