शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐप्टेक (Aptech) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने ऐप्टेक (Aptech) के लिए 220-224 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 250-260 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 205 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 18 अगस्त को ऐप्टेक का शेयर 229.30 रुपये पर बंद हुआ। 19 अगस्त 2016 को यह शेयर 105.40 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 14 फरवरी 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 250.75 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 193.01 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि चार्ट पर यह शेयर "निरंतरता त्रिकोण" के न्यूनतम शिखर और उच्चतम तलहटी में कारोबार कर रहा था, जो तेजी का संकेत है। इसके अलावा, पिछले हफ्ते 11% से अधिक लाभ के आधार पर ऐप्टेक पैटर्न से बाहर निकल गया और ब्रेकआउट स्तरों के ऊपर भी बंद हुआ। इसलिए आने वाले दिनों में ऐप्टेक में खरीदारी जारी की सकती है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!