शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा शेयरों में गिरावट के बीच अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार में हल्की मजबूती दर्ज की गयी।

हालाँकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से ऊर्जा शेयरों में गिरावट आयी और संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर निवेशक काफी सतर्क हैं। निवेशकों ने अमनेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख जैनेट येलेन और वैश्विक केंद्रीय बैंकरों के बीच होने वाली बैठक पर भी निगाह बनायी हुई है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 29.24 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 21,703.75 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.4 अंक या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 6,213.13 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.82 अंक या 0.12% की मजबूती के साथ 2,428.37 पर बंद हुआ। इसके अलावा सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.41% की गिरावट दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.37 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!