शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव भरे सत्र के अंत में हरे निशान में बंद हुआ बाजार

मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बाजार में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

लगातार 2 दिनों तक गिरने के बाद प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस का शेयर भी हरे निशान में बंद हआ। सेंसेक्स ने सोमवार के 31,258.85 के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 31,393.93 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 33.00 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 31,291.85 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 31,484.28 और निचला स्तर 31,241.50 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 11.20 अंक या 0.11% की मजबूती के 9,765.55 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 9,828.45 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 9,752.60 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 4.79% की कमजोरी के साथ 14.1050 पर बंद हुआ। आज बीएसई में 921 शेयर मजबूती और 1,650 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए तथा 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में गिरावट आयी। बीएसई मिडकैप में 0.41% और बीएसई स्मॉल में 0.51% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.76% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.57% की कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में डॉ रेड्डीज में 2.67%, ल्युपिन में 2.32%, सन फार्मा में 2.24%, ओएनजीसी में 1.11%, ऐक्सिस बैंक में 1.01% और विप्रो में 0.66% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी में 2.56%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.07%, बजाज ऑटो में 1.09%, टीसीएस में 0.85%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.64% और एशियन पेंट्स में 0.49% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 29 शेयर तेजी और 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 16 शेयर हरे और 15 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!